पौष-माघ
की ठिठुरन में
है गरम
रजाई माँ
तपती
जेठ दुपहरी में
ठंडी
अमराई माँ ।
पूरब
की लाली
बूँद-बूँद
अमृत बरसाती
छलका
है वात्सल्य
सूर
के छन्दों में इसका
गिरधर
की कुण्डलियाँ
तुलसी
की चौपाई माँ ।
'हरि' की मोहक मधुर बाँसुरी
'रवि' का सरस सितार
पावन
अनुपम 'बिस्मिल्ला खाँ' की
शहनाई
माँ ।
दूध
मिले भरपेट
रूखी
रोटी पर है
मक्खन
और मलाई माँ
स्वार्थ
नही सन्देह नही
झूठे
चेहरों की दुनिया में
एक सच्चाई
माँ ।
( 'कुछ ठहरले और मेरी ज़िन्दगी ' गीत संग्रह से )


हार्दिक धन्यवाद
जवाब देंहटाएंझूठे चेहरों की दुनिया मे
जवाब देंहटाएंएक सच्चाई माँ ।
Wahh
बहुत धन्यवाद वर्मा जी
हटाएंअहा!!!
जवाब देंहटाएंबहुत ही लाजवाब अविस्मरणीय सृजन
🙏🙏🙏🙏
सुधाजी बहुत बहुत धन्यवाद
हटाएंमां के आंचल जैसा सुकून और कहीं नहीं मिलता दुनिया में,,,
जवाब देंहटाएंकविता जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद
हटाएं