नया वर्ष ले हर्ष आगया
बिरबा रोपें आशा के ।
जो व्यतीत अब है अतीत
छोड़ें भी ठांव निराशा के
सुबह सुबह सूरज की पाती
हरकारा दे जाता है
कोई पाखी आ मुँडेर पर
पढ़कर रोज सुनाता है ।
सुनो उसे समझो ,समझाओ
शब्द अर्थ उस भाषा के ।
बीत गया, घट रीत गया
मनमीत उसे फिर से भरलो
जो अबतक सोचा है केवल ,
अब उसको पूरा करलो ।
लिखलो मीत ,गीत जोअब तक लिखे नहीं अभिलाषा के
समय साथ देता उनका ही ,
लक्ष्य बाँध चल देते जो ।
अर्थ आज के दिन को देकर
दीप्तिमान कल लेते जो ।
पल पल को मुट्ठी में करलो
काटो बन्ध दुराशा के ।
छोड़ो उनको जो तिनकों से
धारा में बह जाते हैं ।
जिधर हवा का रुख होता है ,
अपनी राह बनाते हैं ।
अर्थ अनर्थ स्वार्थ में करते
सीधी सच्ची भाषा के
जो अतीत अब है व्यतीत
छोड़ें भी ठांव निराशा के


आहा अति मनमोहक,सुंदर, सकारात्मकता से भरी अभिव्यक्ति।
जवाब देंहटाएंसादर।
--------
नमस्ते,
आपकी लिखी रचना शनिवार ३ दिसम्बर २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
नववर्ष मंगलमय हो।
क्षमा चाहेंगे,कृपया ३ दिसम्बर को ३ जनवरी पढ़े।
हटाएंसादर।
वाह | मंगलमय हो नववर्ष |
जवाब देंहटाएंसमय साथ देता उनका ही ,
जवाब देंहटाएंलक्ष्य बाँध चल देते जो ।
अर्थ आज के दिन को देकर
दीप्तिमान कल लेते जो ।
पल पल को मुट्ठी में करलो
काटो बन्ध दुराशा के ।
बहुत सुन्दर प्रेरक सीख देती रचना
वाह!!!
हार्दिक धन्यवाद सुधा जी
हटाएंबहुत ही सुंदर उत्साहजनक कविता नववर्ष का सुंदर स्वागत
जवाब देंहटाएंबहुत बहुत धन्यवाद प्रिया जी
हटाएंयह रचना सच में नए साल की तरह ताज़ी लगती है। आप उम्मीद को बोने और निराशा को छोड़ने की बात सीधे दिल तक पहुंचाते हैं। सुबह, सूरज, पाखी और मुँडेर के बिंब बहुत अपनापन देते हैं। मुझे अच्छा लगा कि आप केवल सोचने नहीं, करने की बात करते हैं। गीत लिखने, लक्ष्य बाँधने और पल को मुट्ठी में भरने की पंक्तियाँ प्रेरणा देती हैं।
जवाब देंहटाएंआपका बहुत आभार यहां आने का और अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देने का
हटाएंदेर से आने के लिए खेद है गिरिजा जी, दरअसल आज सुबह ही हम एक और यात्रा से वापस लौटे हैं। आपके शब्द नये वर्ष के लिए शुभकामनाओं के साथ जीवन के कितने ही सूत्र भी सौंप रहे हैं, जिन्हें यदि कोई याद रखे तो उसका हर पल उत्साह से भरा रहे, साधुवाद इस प्रेरणात्मक रचना के लिए!!
जवाब देंहटाएंदेर क्या आप जब भी आती हैं , एक सुहानी हवा लाती हैं । तन-मन उत्साह से भर जाता है ।
हटाएं